Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एक ही जमीन को दो लोगों ने बेचा


    देवरिया। बांसगांव सन्देश।(विवेक राय)।देवरिया थाने के देवरिया फार्म के निकट एक ही जमीन का दो मालिक बन दो व्यक्तियों को निबंधित कर दिया। इसको लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त है।पहला निबंधन देवरिया डुबरबाना गांव के महादेव सिंह ने पारू थाना के काजीमोहमदपुर निवासी माला देवी के नाम आठ डिसमिल जमीन नौ फरवरी को पारू निबंधन कार्यालय से निबंधित कर दिया। फिर उसी जमीन को उक्त गांव के ही अमरेश सिंह ने विगत 22 फरवरी को देवरिया निवासी सीता देवी के नाम निबंधित कर दिया। अब उक्त जमीन पर कब्जा को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हैं। इसकी खबर पर देवरिया पुलिस ने पहुंच कर दोनों आक्रोशित पक्षों को शांत कराया। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर गलत करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष संजय स्वरुप ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों पर नजर बनाई हुई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728