Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कृषि कर्मचारी की असामयिक निधन पर शोक



    गोला गोरखपुर। कृषि विभाग गोला उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय में पूर्व में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत गगहा विकास खंड के गजेहड़ा निवासी 52 वर्षीय अनंत यादव की रविवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण असामयिक निधन हो गया।उनके निधन से पूरे परिवार में मातम छा गया। जिनका अंतिम संस्कार मुक्ति पथ पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र ने दिया। उनके निधन पर जिला कृषि अधिकारी कमलेश यादव पूर्व जिला अपर कृषि अधिकारी राम अधार यादव उदय प्रताप पाल अखिलेश पांडेय राज नरायण संजय यादव अरविंद चौधरी सहित कृषि विभाग की समस्त अधिकारीगणों कर्मचारीगणों  ने शोक व्यक्त करते हुए दी श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिवार को इस संकट की घड़ी में भगवान दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728