Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पंचायत चुनाव को लेकर बनकटा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च


    बनकटा, देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते बनकटा पुलिस ने पीएससी के बटालियन के साथ पूरे विकासखंड में फ्लैग मार्च किया और संदेश दिया कि चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त है और गड़बड़ी फैलाने वालों की खैर नहीं है।
    फ्लैग मार्च का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक बनकटा प्रमोद कुमार सिंह ने किया। बनकटा पुलिस फ्लैग मार्च का हिस्सा बने। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने बनकटा ब्लॉक के सोहनपुर,भैंसही, एकडंगा मोड़ होते हुए पूरे विकासखंड का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान पुलिस ने कोविड-19 के गाइडलाइंस के पालन करने का भी संदेश दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक संजय सिंह चंदेल,श्रवण यादव,आदि मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728