Header Ads

ad728
  • Breaking News

    युवा व्यवसायी की कोरोना से मौत

    युवा व्यवसायी की कोरोना से मौत
    बड़हलगंज। 
    क्षेत्र के सीधेगौर गांव निवासी युवा व्यवसायी 30 वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र गुलाब सिंह की मंगलवार को मेडिकल कालेज में कोरोना से मृत्यु हो गयी। मृत्यु का समाचार मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। मृतक  ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़े थे। परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। 
    प्राप्त सूचना के मुताबिक मृतक अभिषेक सिंह को 16 अप्रैल को बुखार हुआ। इलाज के लिए उसी दिन गोरखपुर में किसी प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती हुए। हालत बिगड़ने पर 18 अप्रैल को मेडिकल कालेज मे भर्ती हुए। किन्तु हालत बिगड़ती गयी और 20 अप्रैल को साढ़े 11 बजे दिन में उनकी मृत्यु हो गयी। अभिषेक की डेढ़ साल पूर्व शादी हुई थी। उन्हें एक मात्र पांच माह की पुत्री हैं। अभिषेक के निधन का समाचार सुनते ही उनके सीधेगौर आवास पर शुभेच्छुओं का तांता लग गया। सभी ने अभिषेक की अकाल मृत्यु पर दुख जताया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728