Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पूर्व सांसद व व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा का निधन

    पूर्व सांसद व व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्याम बिहारी मिश्रा का निधन 

    बड़हलगंज: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और चार बार के सांसद श्याम बिहारी मिश्रा का मंगलवार की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई। उनका कानपुर के स्वरूप नगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। श्याम बिहारी मिश्रा देश के बड़े व्यापारी नेता माने जाते थे। वह उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनके निधन पर बड़हलगंज के व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया है।

    उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री महेश उमर ने कहा कि श्री मिश्रा का इस तरह चले जाना व्यापारियों के लिए बड़ी क्षति है। श्री मिश्रा राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारियों की लड़ाई लड़ते थे। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता, संतोष जायसवाल, बड़हलगंज नगर अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, गंगा सोनी, संजय कसेरा, रवि मद्देशिया, प्रभुनाथ सोनी, महेंद्र प्रताप सिंह, पवन गुप्ता, श्याम सुंदर पटवा, मनमोहन पटवा, पवन उमर, सोहन सोनी, राजू गुप्ता, दीना गुप्ता, पीके जायसवाल, राजन गुप्ता, विकास शाही, अजय वर्मा, मुख्तार अहमद, इम्तियाज अहमद, दिनेश मद्देशिया, आशीष जायसवाल, श्रीराम मद्देशिया आदि लोग शामिल हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728