Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दुबारा ड्यूटी लगने से कर्मचारी परेशान


    प्रयागराज ।बांसगाव संदेश। रणधीर कुमार


    प्रयागराज |15 अप्रैल को प्रयागराज में चुनाव ड्यूटी करने वाले जिले के कई कर्मचारियों की इयूटी 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में लगा दी गई है। इन्हें फतेहपुर चुनाव कराने के लिए जाना है। कोरोना बढ़ते संक्रमण के कारण यह कर्मचारी डरे हुए हैं क्योंकि प्रशासन की ओर से इन्हें संक्रमण से बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं।यही वजह है कि 5 अप्रैल को ड्यूटी कर लौटे कई कर्मचारियों की तबियत बिगड़ी। जांच करने पर वे कोरोना संक्रमित निकले।इसमें पीठासीन अधिकारी के साथ ही मतदान अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी कोरोना पॉजीटिव निकले। 
    फतेहपुर में चुनाव ड्यूटी के लिए चयनित किए गए कर्मचारियों ने सुरक्षा का इंतजाम करने की मांग की है।इनकी मांग है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कर्मचारियों को एन-95 मास्क, फेसशौल्ड, दस्ताना और सेनिटाइजर भी दिया जाए।चुनाव ड्बूटी के दौरान कर्मचारियों को सबकी पर्ची पकड़नी होती है, बैलेट पेपर के काउंटर पर साइन या अंगूठा  लगवाना होता है। लगभग 500 के आसपास मतदाताओं से करीबी संपर्क होता है। इतना ही नहीं ब्लाक में मतदान सामग्री हजारों कर्मचारियों के बीच रहते हुए लेनी पड़ती है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728