Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा, गोरखपुर: रितेश मौर्या हत्याकांड व शंभू मौर्या दोहरा हत्याकांड के अपराधी गिरफ्तार



    गोरखपुर। बांसगांव संदेश। गोरखपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पिछले कुछ दिनों से तमाम हत्याओं से गगहा क्षेत्र थर्रा उठा था। प्रशासन अब द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार-अखिल कुमार के मार्गदर्शन में SSP दिनेश कुमार पी के अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत SP साउथ अरुण कुमार सिंह सिंह, SP क्राइम एमपी सिंह के प्रर्वेक्षण, CO बांसगांव श्यामदेव, CO क्राइम रत्नेश सिंह के नेतृत्व में SHO गगहा सुधीर सिंह उनकी टीम के SI गौरव सिंह, सर्विलांस प्रभारी धीरेंद्र राय और क्राइम ब्रांच को सफलता।


    गगहा थाना क्षेत्र से मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है।

    SSP दिनेश कुमार पी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

    मुखबिर की सूचना पर गगहा पुलिस और क्राइम ब्रांच की सफलता।
    10 मार्च को गगहा क्षेत्र में रितेश मौर्य हत्याकांड का खुलासा।
    30 मार्च को गगहा क्षेत्र में डबल मर्डर का हुआ खुलासा।
    6 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
    वेदप्रकाश, अमित, अभिषेक, राजू,विशाल और आकाश गिरफ्तार।हालांकि एक शातिर आरोपी अभी भी वांछित है।

    अपराधियों के गिरोह से एक पिस्टल,2 तमंचा, एक स्कॉर्पियो,2 मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

    अपराधियों के अनुसार रितेश मौर्या एक मामले में गवाह बने थे,इस लिए उनकी हत्या की गई थी।
    रितेश मौर्या के मामले में पैरवी और 5 लाख की रंगदारी न देने के कारण दुकानदार शंभु और उसके कर्मचारी को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया था।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728