Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कचहरी क्लब मे बनाया गया ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक


    गोरखपुर। बांसगाव संदेश। रणधीर कुमार

    जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आक्सीजन के खाली सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए प्रशासन की ओर से 1500 आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से शनिवार को टाउनहाल स्थित कचहरी क्लब में बनाए गए सिलेंडर बैंक में इसे रखवाया गया है।ऑक्सीजन की आपूर्ति के दौरान यह बात सामने आयी कि सिलेंडर की कमी है।
    इस कारण उत्पादन भी प्रभावित हो रहा था। इसके बाद जिला प्रशासन ने एनई रेलवे से बात कर 500 आक्सीजन सिलेंडर वहां से मंगाए। हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) की ओर से भी 100 आक्सीजन सिलेंडर दिए गए हैं। इसके अलावा गीडा में बंद पड़ी एक आक्सीजन यूनिट के सिलेंडर भी प्रशासन ने कब्जे में लिए थे। सभी सिलेंडर की मरम्मत एवं सफाई कराकर रिफिलिंग के लिए तैयार किया जाएगा। शनिवार को कई गाडि़यों से सिलेंडर कचहरी क्लब में उतरवाए गए हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728