Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बरही: सेवानिवृत्त शिक्षक का देहांत, क्षेत्र में शोक


    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। प्रताप नारायण सिंह जनता इण्टर कॉलेज बरही सोनबरसा, गोरखपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक राजकिशोर राय का शनिवार को प्रातः काल में निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे। उनके निधन से पूरा विद्यालय परिवार दुःखी है। क्षेत्र में शोक का माहौल है।


     स्वावलम्बी इण्टर कालेज विशुनपुरा के प्रवक्ता शशिविन्दु नारायण मिश्र ने अपने शोक संवेदना में लिखा कि
    राजकिशोर जी का व्यक्तित्व अद्भुत था। वे बहुत ही अच्छे गेम टीचर रहे और भले मनुष्य भी। उनका व्यक्तित्व बरही में तत्कालीन प्रधानाचार्य स्वर्गीय राजबहादुर राय की अनुशासन की भट्ठी में तप कर निखरा हुआ था। सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिक्षक संगठन में रुचि रखते थे। जब भी भेंट होती थी,तो हंँसते-मुस्कराते हुए पूछते थे, मिश्रा जी क्या हालचाल है। फुटबॉल बहुत अच्छा खेलते थे। देवनाथ राय, नवनीत राय,  रमेश कुमार त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अनुराग राय, हरिओम श्रीवास्तव,  जितेंद्र कुमार,  संतोष कुमार, अवकाश प्राप्त शिक्षक सुबास राय, कृष्ण मोहन पाण्डेय, सूरज सोनकर, रामप्रताप सिंह सहित प्रताप नारायण सिंह जनता इण्टर कालेज बरही के शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728