Header Ads

ad728
  • Breaking News

    उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न



    लखनऊ। बाँसगाँव सन्देश।उत्‍तर प्रदेश के 20 जिलों में पंचायत चुनावों के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।


    राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी इंतजाम किये हैं। पहली बार मतदान करने आये लोगों में विशेष उत्‍साह देखा गया। चिलचिलाती गर्मी के बावजूद मतदान केन्‍द्रों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी गयीं। आज सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहा। कुछ स्‍थानों पर मतदाता गर्मी और रमजान के कारण देर शाम को वोट डालने पहुंचे। राज्य में बढ़ते कोविड मामलों के कारण मतदान के दौरान कोविड मानकों और दिशा निर्देशों का सख्‍ती से पालन हुआ।
    राज्‍य में ग्राम पंचायतों के 69 हजार 560 सदस्य, 62 ग्राम प्रधान तथा 560 जिला पंचायत सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराये जा रहे हैं। वोटों की गिनती दो मई को होगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728