Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बांसगांव : पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि

    कौडी़राम,गोरखपुर।कौडी़राम व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की तीसवीं पुण्यतिथि पर  श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय सेठ ने कहा कि राजीव गांधी भारतीय राजनीति और कांग्रेस के इतिहास में ऐसे नेता रहे हैं,


    जिन्होंने शायद सबसे पहले किसी सार्वजनिक मंच पर खुद सरकार में होते हुए सरकार में फैले भ्रष्टाचार पर अंगुली उठाई थी। देश में सरकारी घोटालों की असलियत को खुद अपने मुंह से स्वीकारने वाले युवा और कर्मठ नेता राजीव गांधी की आज देशभर में पुण्यतिथि मनाई जा रही है। आज चाहे कांग्रेस सरकार कितने ही घोटालों से घिरी हो लेकिन कांग्रेस के राज में कभी कमान राजीव गांधी जैसे नेता के हाथ में भी थी जिन्होंने अपने अल्पकाल के शासन में ही देश को ढेरों सपने दिखाए।

    भारत रत्न राजीव गांधी भारत के नौवें पीएम के साथ ही सबसे कम उम्र के पीएम थे। दूर संचार क्रांति CDot की स्थापना, MTNL की शुरुआत, कंप्यूटर सुविधा बढ़ाने में योगदान,18 वर्ष से वोटिंग का अधिकार, पंचायत व्यवस्था के प्रारूप का सूत्रपात, 64वें संविधान संशोधन द्वारा जो बाद में 73वां,74वां के रूप में लागू हुआ, 551 नवोदय विद्यालयों की स्थापना व 1986 को गंगा कार्य योजना की शुरुआत उन्होंने राजेन्द्र प्रसाद घाट वाराणसी से किया था। ये उपलब्धियां कम नही है,इसलिए व्यापार मंडल कौड़ीराम द्वारा देेश केे युवा नेता रहे स्व0 गांंधी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनकी पुण्यतिथि पर हम लोग शत शत नमन करते हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728