Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कौड़ीराम व्यापार मंडल रजि0 द्वारा शहीद को दी गई श्रद्धांजलि




    कौडी़राम , गोरखपुर। जम्मू कश्मीर में आंतकवादी हमले में शहीद हुए गोरखपुर के लाल नवीन कुमार सिंह को कौड़ीराम व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष विनय सेठ व संरक्षक अरुण कुमार राय (अन्नू) सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष विनय सेठ ने कहा कि  देश के लिए शहीद हुए जवान की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, वहीं संरक्षक  अरुण कुमार राय ने कहा कि आंतकवादी हताश और निराश हो चुके हैं, इसलिए वह कायराना हरकत कर रहे हैं। अब वह हमारे देश के जवानों पर  धोखे से वार कर रहे हैं,  हमारे देश के जवान  आंतकवादियों से चुन चुन कर बदला लेंगे । बताते चलें कि आतंकी हमले में शहीद हुए शाहपुर के दरगहिया मौर्या टोला निवासी सेना के जवान नवीन कुमार सिंह  अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे उनकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। वह मूल रूप से खजनी क्षेत्र के भगवानपुर के रहने वाले थे।
    वर्ष 2015 में नवीन सेना के 9 आरआर कोर में भर्ती हुए थे। इस समय दक्षिणी कश्मीर के कुलग्राम में उनकी तैनाती थी। किसी काम से श्रीनगर आए थे ,जहां आतंकी हमले में शहीद हो गए। श्रद्धांजलि सभा में ईश्वर मद्धेशिया, कन्हैया गुप्ता, श्रवण गुप्ता, गौतम राय     विनोद यादव, राजकुमार विश्वास, जोगिंदर वर्मा, राहुल गुप्ता, संजय मोदनवाल, किशन मोदनवाल, राजेश कसौधन, प्रिंस जायसवाल, रवि जायसवाल, अजय वर्मा, सोनू शर्मा आदि लोग  सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728