Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नहीं दिखा चाँद, कल मनाई जाएगी शान्ति, सद्भाव एवं कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते ईद

    देवरिया। बाँसगाँव सन्देश। बुधवार को चाँद नहीं दिखा। अब ईद शुक्रवार को मनायी जाएगी। ईद पर्व को शान्ति, सद्भाव एवं कोविड-19 के प्रोटोकाल तथा कोराना कफ्र्यू के गाइडलाईन के अनुसार मनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति ने पुलिस लाईन के मीटिंग हाल में मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं इस समुदाय के विशिष्ट जनो के साथ बैठक की। इस दौरान इस पर्व को कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ मनाये जाने की अपेक्षा की गयी। सभी धर्मगुरुओं में पर्व को तय दिशा निर्देशों के अनुसार मनाये जाने हेतु उनके द्वारा आशवस्त किया गया। लोगो को इस पर्व को संयम के साथ मनाये जाने हेतु प्रेरित करें। पर्व को संयम के साथ कोविड प्रोटोकाल एवं कोरोना कफ्र्यू के अनुरुप मनाये जाये। भीड़ न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। नमाज घरो में अपने परिवार के सदस्य के साथ अदा करें। शुभकामनायें एवं बधाईयां अपने शुभचिंतकों में फोन एवं वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से दें। गले मिलने व हाथ मिलाने से बचा जाये। मस्जिद में 5 से अधिक व्यक्ति नमाज नही करेगें। घरों में ही परिवार के साथ नमाज करेगें व इस पर्व को मनायेगें। उन्होने सभी से तय दिशा निर्देशो का पालन किये जाने की अपेक्षा की। इस बैठक में उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, प्रभारी एएसपी/क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, विसमिल्लाह लारी सहित मुस्लिम धर्मगुरु आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728