Header Ads

ad728
  • Breaking News

    24 घंटे में रिकॉर्ड 4.14 लाख मिले मरीज


     अब तक सबसे ज्यादा; महाराष्ट्र में 5 दिन बाद फिर मिले 60 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना देश में:24 घंटे में रिकॉर्ड 4.14 लाख संक्रमितों की पहचान हुई, यह अब तक सबसे ज्यादा; महाराष्ट्र में 5 दिन बाद फिर मिले 60 हजार से ज्यादा मरीज नई दिल्ली8 घंटे पहले देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। यहां गुरुवार को रिकॉर्ड 4 लाख 14 हजार 182 मामले आए। यह एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों को सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह तीसरी बार है तब देश में 4 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं 3,920 मौतें भी रिकॉर्ड की गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में यहां 3 लाख 28 हजार 141 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली। इससे पहले बुधवार को भी 4.12 लाख मरीज सामने आए थे, जबकि 3,979 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 30 अप्रैल को पहली बार देश में 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले थे। महाराष्ट्र में गुरुवार को 62,194 लोग संक्रमित पाए गए। इससे पहले 1 मई को यहां 63,282 लोग संक्रमित हुए थें। इन बीच के पांच दिनों में लगातार मामले 60 हजार से कम थें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728