Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बिहार में 25 मई तक लॉक डाउन

    बिहार में 25 मई तक लॉक डाउन

    सोहनपुर, देवरिया। बांसगांव संदेश (गौतम कुमार)


     बिहार: सरकार ने अगले लॉक डाउन का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सभी जिलों के डीएम से लॉक डाउन के संबंध में सुझाव मांगे थे। अधिकांश जिलों के डीएम ने लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने का सुझाव दिया था। सभी जिलों के डीएम के सुझाव के बाद राज्य स्तर पर बैठक हुई जिसमें अगले 10 दिनों के लिए लॉक डाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने 5 मई से लेकर 15 मई तक लॉक डाउन किया था। अब उसे 10 दिनों के लिए विस्तारित किया गया है। 

    मुख्य सचिव सरकार के निर्णय की देंगे जानकारी

    आज शाम 4:30 बजे मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह, तथा प्रधान सचिव स्वास्थ्य 15 मई के बाद लॉकडाउन पर क्या बंदिशे होंगी और किसमें छूट मिलेगी इस बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत जानकारी देंगे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728