Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोरखपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने किया 2.61लाख का मदद


    17 मई 2021,गोरखपुर।कोविड-19 कोरोनावायरस वैश्विक महामारी से जहां पूरा देश जूझ रहा है। वहीं पर बहुत से लोगों के पास 2 जून की रोटी के लाले पड़ गए हैं। जीविका को छोड़ लोग जीवन को बचाने में लगे हुए। ऐसे में गोरखपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मदद के लिए सिर्फ हाथ ही नहीं बढ़ाया बल्कि दो लाख 61 हजार रुपए नकद देकर मदद भी की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे स्वर्गीय रामकुमार तिवारी की सुपुत्री की शादी में उक्त धनराशि देखकर मदद की है। बताते चलें कि जानकारी के अनुसार स्व. रामकुमार तिवारी कई वर्षों तक एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। पिछले महीने तबीयत खराब हुई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान कोरोना से लड़ते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लड़की की शादी में उक्त धनराशि भेंट कर आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उक्त धनराशि भेंट करने के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विनय धर दुबे, महामंत्री गोलू सिंह, सह अध्यक्ष अब्दुल रशीद, अमरजीत दुबे, अरविंद, बबलू यादव, रामकृष्ण मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, शत्रुघन यादव, मनीष सिंह आदि मौजूद रहें।
                   
                  
                     
       
          

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728