Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ब्रह्मपुर में उपद्रव के बाद बदले 3 वार्डों के चुनाव नतीजे

    ब्रह्मपुर में उपद्रव के बाद बदले 3 वार्डों के चुनाव नतीजे 

    निषाद पार्टी ने की शिकायत,पुलिस चौकी के रिकॉर्ड सलामत

    ब्रह्मपुर गोरखपुर (बांसगांव संदेश) 

    चौरीचौरा तहसील अन्तर्गत ब्रह्मपुर क्षेत्र के जिला पंचायत की वार्ड संख्या 60 एवं 61 के चुनाव परिणाम के बाद हुए बवाल और आगजनी के बाद बैकफुट पर आए जिला प्रशासन ने चुनाव परिणामों की नए सिरे से जांच की तो परिणाम बदल गए। जांच में प्रथमदृष्टया ब्रह्मपुर ब्लाक के आर.ओ. की गलती भी सामने आई। कुल वोटों में फेरबदल कर हारे हुए प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया था। वार्ड संख्या 45 में भी खामी पकड़ में आने के बाद चुनाव परिणाम बदलना पड़ा। जिलाधिकारी के निर्देश पर आर.ओ. के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए हैं। वहींब्रह्मपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 60 और 61 में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई हिंसा ने जिला प्रशासन को पुर्नविचार के लिए मजबूर किया। जिलाधिकारी के विजयेंद्र पाण्डियन,सीडीओ इंद्रजीत सिंह एवं एडीएम एफआर राजेश सिंह ने स्वयं जांच शुरू की। मैनुअली प्रत्येक बूथ के मतपत्रों का मिलान कराया गया। जिसमें पता चला कि वार्ड संख्या 60 से हारे हुए प्रत्याशी सपा समर्थित गोपाल यादव को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया था। जबकि बूथवार मतों में यहां बसपा समर्थित रवि प्रताप निषाद आगे थे। कुल मतों के जोड़ में धांधली करके गोपाल को आगे दिखाया गया।

    इसी तरह वार्ड संख्या 61 में बसपा समर्थित कोदई साहनी जीत रहे थे। यहां भी कुल मतों में जान बूझकर गड़बड़ी करके निर्दल प्रत्याशी रमेश को विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र दे दिया गया। वहीं वार्ड संख्या 45 बड़हलगंज प्रथम की जांच में पता चला कि स्थानीय आर.ओ. ने सही रिपोर्ट भेजी थी। लेकिन जिला मुख्यालय पर लिपिकीय त्रुटि से बसपा समर्थित रामअचल को विजेता घोषित कर दिया गया था। यहां से निर्दल देवशरण जीत रहे थे। वार्ड नंबर 21 और 32 को लेकर भी शिकायतें थीं‌। लेकिन जांच में दोनों के परिणाम सही पाए गए। डीएम ने ब्रह्मपुर के आर.ओ. सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विरेंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर के साथ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।

    सुरक्षित बचे पुलिस चौकी के रिकॉर्ड 

    चौरीचौरा तहसील के ब्रह्मपुर ब्लॉक में हुए बवाल में उपद्रवियों द्वारा नई बाजार पुलिस चौकी को आग के हवाले कर  दिया। लेकिन पुलिस चौकी के रिकॉर्ड  सुरक्षित बच गए।

    निषाद पार्टी ने कहा आंदोलन के लिए होंगे मजबूर

    निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने एसएसपी से उनके आवास पर मुलाकात करके पुलिसिया कार्रवाई के नाम पर निषाद समुदाय का पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की उन्होंने कहा कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

    ब्रह्मपुर के आर.ओ.वीरेंद्र यादव गिरफ्तार

    ब्रह्मपुर ब्लाक क्षेत्र के दो जिला पंचायत सदस्यों को गलत प्रमाण पत्र दिलाने के आरोप में आरओ वीरेंद्र यादव को चौरी चौरा सीओ के नेतृत्व में मोतीराम अड्डा से गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं झंगहा पुलिस ने नई बाजार में आगजनी करने के आरोप में 18 लोगो को गिरफ्तार किया।एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि नई बाजार में स्थित नियंत्रण में है। कार्यवाही में कई सीओ ,थानाध्यक्ष और दर्जनों उपनिरीक्षक मौजूद रहे।



    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728