Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महिला प्रधान के हमले में आरोपित पक्ष की महिला ने दारोगा समेत 37 लोगों पर नामजद कराया केस

    महिला प्रधान के हमले में आरोपित पक्ष की महिला ने दारोगा समेत 37 लोगों पर  नामजद कराया छेड़खानी का मामला
    गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी गांव की महिला प्रधान व समर्थकों पर हमले के मामले में आरोपित पक्ष की महिला ने एक दारोगा समेत भठ्ठा मालिक तथा पांच अन्य लोगों पर निवस्त्र कर छेड़छाड़ करने एवं लूट पाट और मार पीट का गभीर आरोप लगाते हुए कुल 37 नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपित पक्ष की महिला ने अपने तहरीर में आरोप लगाया है कि 37 लोगो ने उसके घर पर चढ़ कर उसके पति पर तमंचे से फायर किया गोली मिस होने से जान बच गई। जब की मारने पीटने से उनके पति एवं पट्टीदार कमलेश का सर फट गया। हमलावरों ने उनके घर पर मौजूद धर्मेंद्र पासवान एवं उसके देवर मोनू एवं अन्य को मारा पीटा एवं गांव के एक दरोगा राजू गुप्ता जो झारखंड में तैनात है समेत 5 लोग घर में ही बने ब्यूटी पार्लर में घुस कर महिला को निवस्त्र कर दिया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे एवं मारपीट किया। वहीं 2000 नकदी रुपया नगदी लुटने का आरोप लगाया है। मुकामी पुलिस 37 आरोपियों के विरूद्ध धारा 147, 323, 354(ख), 427, 394 का केस दर्ज किया है। वही महिला प्रधान के तहरीर पर पुलिस 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं क्षेत्राधिकारी एवं इंस्पेक्टर ने मौके का मुआइना करने के बाद देर रात दूसरे पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया। बताते चलें कि 22 मई की रात गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी की नवनिर्वाचीत प्रधान रंजू चौहान अपने समर्थको के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने गयीं थी। लौटते समय गांव के दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया था। इस मामले मे गुलरिहा पुलिस ने दोनों पक्ष के 8 लोगो को शांति भंग में चालान करते हुए 24 लोगो पर दलित उत्पीड़न समेत कई धरायों में मुकदमा दर्ज किया था। सीओ चौरी चौरा तथा इंस्पेक्टर गुलरिहा ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया था। वहीँ दूसरे (आरोपित) पक्ष की एक महिला की तहरीर पर पुलिस देर रात मौके की तहकीकात करने के बाद 37 लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दिया है।पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच पड़ताल कर रही है। बता दें कि दोनों तरफ से 61 लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत होने से गावं का माहौल पूरी तरह से गर्म हो उठा है। लोगों में आगे बड़ी घटना होने की संभावना बढ़ती जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728