Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ताऊते तूफान के चलते समुद्र में डूब गया था कुशीनगर का युवक, परिजनों को 4 दिन बाद मिली यह सूचना



    कुशीनगर।जनपद का एक युवक ताउते तूफान का शिकार बन गया। 18 मई को मुंबई के समुद्री तट पर ताउते तूफान के चलते डूबे जहाज में सवार कुशीनगर जिले का एक युवक समुद्र में डूब गया। शुक्रवार देर शाम उसका शव बरामद कर लिया गया।
    बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव अतरौल निवासी योगेंद्र यादव पुत्र शारदा यादव (45) एफकान कंपनी के जहाज में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। अक्तूबर में वह घर से ड्यूटी पर गया था। उसका जहाज नवंबर माह से ही समंदर में था, वह भी उसमें कार्यरत था।
    18 मई को आए चक्रवाती तूफान के चलते उसका जहाज मुंबई के पास समुद्र में डूब गया। जिसमें उसमें सवार सैकड़ों लोगों का डूबने से मौत हो गया और कई लापता हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उसके बारे में जानकारी लेनी चाही तो बताया गया कि उनकी तलाश की जा रही है।
    शुक्रवार को देर शाम को कंपनी से उसका शव मिलने की जानकारी परिजनों को दिया गया तो मानों पूरे परिवार पर पहाड़ टूट गया। परिजनों के अनुसार शनिवार को देर शाम तक उसका शव गांव आने की उम्मीद है।
    योगेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी जबकि गांव के लोग भी गमगीन हो गए। तीन बेटियों व दो बेटों में बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। अब सारी जिम्मेदारी आप उसकी पत्नी आशा पर आ गई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728