Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राजघाट अंत्येष्टि स्थल तक शवो के ले जाने के लिए नगर निगम, गोरखपुर द्वारा 6 एम्बुलंेस की व्यवस्था हुई



    गोरखपुर।कोरोना के दूसरी लहर की तीव्रता में यह अनुभव किया गया कि महानगर में यदि किसी व्यक्ति की कोरोना से दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है, तो शोक संतप्त परिवारों को मृतक के शव को राजघाट स्थित अंत्येष्टि स्थल तक, ले जाने में जहा स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं के अतिरिक्त अन्य कोई सुविधा  प्राप्त नहीं हो पा रही थी, वही दूसरी तरफ एम्बुलेंस वाले भी मानवतापूर्ण सहयोग नहीं दे रहे थे। मा0 आयुक्त श्री जयंत नर्लिकर एवं मा0 महापौर श्री सीताराम जी नगर निगम, गोरखपुर द्वारा सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया कि अंत्येष्टि स्थल तक कोविड-19 से मृतक व्यक्ति को ले जाकर  विधिपूर्वक दाह संस्कार किए जाने हेतु, ले जाने में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उसे समय पर एम्बुलेंस या तो मिलती नहीं है या एम्बुलेंस वाहक परिस्थितिवश मौके का लाभ उठाना चाहते है। इन परिस्थितियों में सयुक्त विचारोपरांत निम्न निर्णय लिया गया है। 
    1- गोरखपुर नगर निगम सीमा से राजघाट अंत्येष्टि स्थल तक शवो के ले जाने के लिए नगर निगम, गोरखपुर द्वारा 6 एम्बुलंेस की व्यवस्था की गई है। 
    2- इन एम्बुलेंस का किराया जनहित में न्यूनतम रूपया 1500.00 निर्धारित किया गया है।
    3- बी.पी.एल. कार्ड धारक/असहाय व्यक्तियों/लावारिश शवो के विधिपूर्वक दाह संस्कार हेतु एम्बुलेंस का कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा तथा इस पर होने वाले व्यय का वहन नगर निगम, गोरखपुर द्वारा स्वयं के श्रोतो से किया जायेगा। 
    4- एम्बुलेंस चालको के नम्बर निम्न हैः- 9838173544, 7007751608, 8840649279, 9936978849, 8736991542, 8112689131, 9984231534, 6390588183।
    5- यदि किसी कारणवश किसी व्यक्ति को एम्बुलेंस बुक करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है तो कृपया नगर निगम के मुख्य अधिकारियों के नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैः- (1) उप नगर आयुक्त/नोडल अधिकारी 7311180304 (2) मुख्य अभियन्ता 7311180326 (3) नगर स्वास्थ्य अधिकारी 7311180345 (4) कर्नल सी.पी. सिंह 9361085555। 
    6- इसके अतिरिक्त नगर निगम, गोरखपुर के कन्ट्रोल रूम के निम्न नम्बरो पर सैनेटाईजेशन/एम्बुलंेस हेतु भी सम्पर्क किया जा सकता हैः- फोन नं0 0551-2342621, टोल फ्री नं0 1800-180-3456 एवं फोन नं0 0551-2336950, मो.नं. 7311180390। 

    (डी.के. सिन्हा)
    अपर नगर आयुक्त,
    नगर निगम, गोरखपुर

    प्रतिलिपि:- मुख्य चिकित्साधिकारी को सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।

    (डी.के. सिन्हा)
    अपर नगर आयुक्त,
    नगर निगम, गोरखपुर

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728