Header Ads

ad728
  • Breaking News

    व्यापार मण्डल अध्यक्ष विनय सेठ के सौजन्य से पूरा कौडी़राम हुआ सैनिटाइज



    कौडी़राम, गोरखपुर।कौडी़राम व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष विनय सेठ के द्वारा कौडी़
    राम में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। गोरखपुर रोड से गजपुर मोड़ तक एवं गोला रोड गलियों सहित, बांसगांव रोड पोस्ट आफिस तक 3 -3 कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। बता दें कि अभी तक कौड़ीराम में सिर्फ प्राइवेट लोगों द्वारा ही सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया है। अभी तक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उदासीनता के कारण सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं कराया जा सका था। इसके लिए कौड़ीराम के लोगों ने डीपीआरओ तक गुहार लगाई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, थक हारकर कौडीराम व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष विनय सेठ द्वारा कौड़ीराम में सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया गया । इसके पहले दवा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार राय द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया गया था। इस कार्य में सहयोगी के रूप में विनोद यादव, विष्णु त्रिपाठी,सोनू शर्मा, राहुल गुप्ता, ईश्वर चन्द मद्धेशिया,गौतम राय, राजकुमार विश्वास, अमरेश पासवान, अवधेश पासवान, चन्दन वर्मा, योगेन्द्र वर्मा, शम्भू मद्धेशिया आदि लोग रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728