Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा : चुनाव में हारा प्रत्याशी किया मारपीट

    चुनावी रंजिश में  मारपीट तीन घायल                               गगहा क्षेत्र के घेवरपार में शनिवार की रात चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान  तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गगहा पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच कर रही है।                पुलिस को दिये गए शिकायती पत्र  में घेवरपार के अहिरौली टोला निवासी योगेंद्र शाही व शिवसहाय शाही ने लिखा है कि पंचायत चुनाव में हारे प्रत्याशी ने गांव के एक व्यक्ति के साथ पहले मारपीट किया था। मारपीट की घटना में पंकज हारे प्रत्याशी के खिलाफ गवाही देने थाने गये थे। इसी बात से खार खाए प्रत्याशी अपने गुर्गों के साथ रात को पंकज के दरवाजे पर चढ कर पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना में पंकज के पिता शिवसहाय शाही गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर हमलावर वापस लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में योगेंद्र शाही मिल गए  आरोपी उनको भी लाठी डंडे से पीटकर  घायल कर दिया और फरार हो गए।मारपीट मे एक पक्ष से शिवसहाय शाही, योगेंद्र शाही जबकि दूसरे पक्ष के अनिल यादव को चोट लगी है। दूसरे पक्ष से तहरीर अभी नहीं दी गई है।  रविवार को गगहा पुलिस घायलों को कौडीराम अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्यवाई कर रही है।                         --थाने का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी  घेवरपार मे मारपीट की घटना का आरोपी व प्रधान प्रत्याशी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गगहा, बडहलगंज कोतवाली में गंभीर मुकदमे दर्ज है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728