Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा :सरकारी संपत्ति कब्जा करने वाले पर हुआ मुकदमा दर्ज

    गगहा : थाना गगहा में अरुण गौतम की तहरीर पर सरकारी सम्पत्ति (विद्युत खम्भा/पोल) को नुकसान पहुँचाने का मुकदमा रामचन्द्र पांडेय ग्राम देवकली थाना गगहा जिला गोरखपुर पर दर्ज किया गया है।

    विद्युत अभियन्ता मझगाँवा ने तहरीर में लिखा था कि देवकली मे बिजली का खम्भा लगा हुआ था जिसके स्टे असेम्बली को गांव के ही निवासी रामचन्द्र पाण्डेय पुत्र रघुराज पाण्डेय द्वारा तोड़ दिया गया है। तथा खम्भे को अपने मकान की दीवार के अन्दर करते हुए खम्भा पर चढाकर दीवार उठा दिया गया है। जो कि भारतीय विद्युत नियम का भी उल्लघन है।

    जिस पर रामचन्द्र पाण्डेय पुत्र रघुराज पाण्डेय पर सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728