Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चौरीचौरा: विधायक द्वारा चुनाव प्रचार में सहयोग न करने का आरोप निराधार- विनोद शर्मा



    चौरीचौरा गोरखपुर। चौरी चौरा के वार्ड संख्या 68 व वार्ड संख्या 2 में स्थानीय बीजेपी विधायक संगीता यादव द्वारा सहयोग न करने के खबरों का भाजपा के सरदार नगर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर खंडन किया गया है। मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने पत्रक के माध्यम से कहा है कि क्षेत्रीय विधायक संगीता यादव ने कहा कि तीन दर्जनों से अधिक जगहों पर नुक्कड़ बैठक सहित सरकार के चार साल बेमिसाल के नारे के साथ मंडल पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र में प्रचार किया है। प्रचार न करने का आरोप पूरी तरह निराधार है। बताते चलें कि बीते रविवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल उर्फ दीपू ने कहा था कि जिला पंचायत के सदस्यों के जीत का श्रेय विधायक को नहीं है। इसी के प्रतिउत्तर में भाजपा के सरदार नगर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर खंडन किया है। 


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728