Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान अस्पताल ने मौत


    रामपुर बुजुर्ग, देवरिया। बांसगांव संदेश (रामाश्रय यादव)

    उत्तर प्रदेश। इगलास कोतवाली क्षेत्र में हाथरस रोड पर शुक्रवार को हुई दुर्घटना में एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना के संबंध में मृतक के बहनोई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    अलीगढ़ के अस्‍पताल मेंं तोड़ा दम

    गांव मडौरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजन अपने भाई धर्मवीर के साले महेंद्र सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी चामड़ गेट (हाथरस) के साथ शुक्रवार को इगलास बाइक से आ रहा था। इगलास-हाथरस रोड पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। देर रात्रि में उपचार के दौरान महेंद्र की मौत हो गई। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के बहनोई धर्मवीर निवासी मडौरा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728