Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जिले में तेजी से अपना पैर पसार रहा कोरोना


    देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। गुरुवार को मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट में 321 लोग पाजिटिव पाए गए, जबकि 3178 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। अब जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है। संक्रमित लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के भतीजे अविरथ सिंह पुत्र कामेश्वर सिंह की गुरुवार को मौत हो गई। वह चार दिनों से कोरोना पाजिटिव थे। इनके अलावा कन्हैया गिरि व बुजुर्ग लीलावती मिश्रा की भी मौत हो गई। मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में 321 लोग पाजिटिव पाए गए, इसके साथ ही जनपद में संक्रमित की संख्या बढ़ कर 14497 हो गई है। जबकि गुरुवार को 426 लोग स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या अब 11691 हो गई है। सक्रिय केस की संख्या अभी भी 2666 है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728