Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सादगी से तथागत गौतम बुद्ध का मनायी गयी जयंती

    सादगी से तथागत गौतम बुद्ध का मनायी गयी जयंती 
    गोला गोरखपुर।उपनगर गोला के बेवरी गाँव में गौतम बुद्धा सेवा समिति के तत्वावधान में करूणा के सागर शाक्यमुनि तथागत गौतम बुद्ध के जयन्ती समारोह पर उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित व दीप प्रज्वलित कर सामाजिक दुरी बना कर सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया।समिति के सदस्यों ने भगवान बुद्ध के त्रिशरण पंचशील नारों को लगाते हुए उनके पंचशील विचारों पर चलने का लिया संकल्प। जयंती समारोह में गौतम बुद्धा सेवा समिति के अध्यक्ष रणविजय ने कहा कि भगवान बुद्ध दूसरों के प्रति करुणा दान सिलता व इंसानियत को जिंदा रखकर अपना सब कुछ त्याग कर अपने जीवन को समर्पित किया। यह महा मानवतावादी कहलाए।आज जयंती पर हम सभी इनको शत-शत नमन करते हैं और उनके जीवन आदर्शों विचारों को आत्मसात करना चाहिए।आगे कहा कि कोरोना महामारी घातक है यह अपना कहर पुरे देश में मचाया हुआ है। इस महामारी से बचाव के लिए शासन द्वारा बनाए गए गाइडलाइन का पालन करें स्वच्छता और सतर्कता बनाए रखें वही बचाव है।गौतम बुद्धा सेवा समिति के संरक्षक डॉ अरुण ने  बताया कि भगवान बुद्ध ने कहा है कि जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता। जयंती समारोह का संचालन करते हुए उपाध्यक्ष अजय बौद्ध ने कहा कि विश्व के प्रसिद्ध धर्म सुधारकों एवं दार्शनिकों में अग्रणी महात्मा बुद्ध ने अपनी शिक्षाओं के आधार पर बौद्ध धर्म की स्थापना की आज  बुद्धिज्म  विश्व के प्रमुख धर्मों में से एक है और चीन जापान श्रीलंका समेत 10 से अधिक देशों में माना जाता है। जयंती समारोह पर उपनगर के बेवरी चौराहे पर सन्ध्या बेला पर भगवान गौतम बुद्ध के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर जयंती समारोह मनाया गया।इस अवसर पर गौतम बुद्धा सेवा समिति के महासचिव सुधीर राहुल विनोद सुग्रीव सूरज मौर्य आदर्श आकर्ष सहित आदि लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मौजूद रहे।

    बांसगांव संदेश।अशोक कुमार। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728