Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महामारी रोक-थाम हेतु सफाई अभियान में जुटे एडीओ पंचायत



    - निरंतर हो रहा छिड़काव, चल रही नालियों की सफाई
    बड़हलगंज। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में हो रहे कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सफाई कर्मियों की टीम के साथ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय गांवों में सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। अपनी देख-रेख में टीम बना सफाई कर्मचारियों से गांवों में दवा का छिड़काव व नालियों की सफ़ाई करा रहे हैं।
        शुक्रवार को एडीओ पंचायत वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सफाई कर्मी विजय कुमार से ग्राम पंचायत विमुटी में दवा छिड़काव कराया तो गढ़वा रामपुर में जितेन्द्र कुमार व कालू कुम्हार के सहयोग से पूरी ग्राम पंचायत को सेनेटाइज कराया। ग्राम पंचायत महुलिया पोयल, कोडारी, भैंसवली, महुआपार, पटना में प्रधान के नेतृत्व में  छिड़काव कार्य सफाई कर्मचारियों ने किया।सभी ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधान सेनेटाइजेशन कार्य में भरपूर सहयोग किये। इसी प्रकार एडीओ पंचायत खुद खड़े होकर कर्मचारियों की टीम से पटना तिराहे पर कूड़े से पटी नलियों को साफ कराया व उसकी सिल्ट निकलवाये। वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि यह कार्य अनवरत चलता रहेगा।बरसात पूर्व सभी नालियां साफ हो जाएंगी और सिल्ट मुक्त होंगी। हर गांव में गंदे पानी के निकासी का उचित प्रबंधन होगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728