Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने किया मास्क व सैनिटाइजर का वितरण



    कौडी़राम,


    गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी कौड़ीराम मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीणों में सेवा करने का निश्चय लिया है। उसी परिप्रेक्ष्य में गरीब व कमजोर आय वर्ग के लोगों के बीच मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया।
    "मन की बात" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भारत के परिश्रमी किसानों को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि किसानों ने, न केवल कोरोना काल में देश को भोजन कराया, बल्कि कृषि क्षेत्र में देश ने प्रगति भी की है। सेवा कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष अनिल दुबे,  जिला कार्य समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह राजन,  भाजयुमो जिला मंत्री मनोज तिवारी, मण्डल मंत्री प्रकाश पाण्डेय, मारकन्डेय नायक,  दयाशंकर राय, बिजेन्द्र सिंह, जयकान्त निषाद,विनोद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728