Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जान मारने की नियति से फायर करने का लगाया आरोप

    जान मारने की नियति से फायर करने का लगाया आरोप
     
    गोला गोरखपुर।गोला थाना क्षेत्र मेहड़ा गांव के एक युवक ने अपने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीटकर घायल करने व जान मारने की नियति से फायर करने का आरोप लगाया है। उसने थाने में तहरीर दे दी है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।गांव के विकास गौड़ ने तहरीर में लिखा है कि बुधवार को सुबह आठ बजे के आस-पास बांहपुर गांव के एक व्यक्ति का खेत ट्रैक्टर से जोत रहा था। खेत सुरदापार राजा गांव की सीमा में पड़ता है। इसी दौरान मेरे गांव का एक युवक अपने पांच साथियों के साथ आया और मुझे लाठी-डंडा से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद मुझ पर जान मारने की नियति से कट्टा से फायर कर दिया। अावाज सुनकर अगल-बगल के लोग आए तब तक वे भाग निकले। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि हमें कोई तहरीर नहीं मिली है और न घटना की जानकारी है। अभी घटना का पता लगाता हूं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728