Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बहन संग छेड़खानी से तनाव में था कपड़ा व्यवसायी

     भटनी,
    देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रूपेश बरनवाल)। दो दिन पूर्व आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की बहन ने किराना व्यापारी पर छेड़खानी और अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि इससे भाई अवसाद में था और बृहस्पतिवार को उसने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने किराना व्यवसायी पर छेड़खानी और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है।बृहस्पतिवार को पंखे में लटका एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस जांच में पहले तो कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या का मामला आया। लेकिन बाद में बहन के साथ दोस्त के पिता की अश्लील हरकत का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस को तहरीर देकर पीड़िता ने बताया है कि पिछले छह महीने से एक किराना व्यवसायी उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करता था। जब इसकी शिकायत उसने भाई से की तो वह दोस्त के पिता पर यह आरोप बर्दाश्त नहीं कर पाया और तनाव में रहने लगा। बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित किराना व्यवसायी पर छेड़खानी और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि मृतक की बहन की ओर से किराना व्यवसायी पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728