Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्रसिद्ध वैद्य आत्माराम दुबे का कोरोना से निधन



    ब्रह्मपुर गोरखपुर।  देश विदेश के विभिन्न मंचों पर सम्मानित हो चुके पूर्वांचल के प्रसिद्ध वैद्य  86 वर्षीय कविराज आत्माराम दुबे का कोरोना संक्रमण से दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। गोरखपुर में जन्मे प्रसिद्ध वैद्य आत्माराम दुबे का पैत्रिक गाँव चौरीचौरा तहसील का ब्रह्मपुर था। नाड़ी के जाने माने वैद्य कविराज आत्माराम दुबे के पिता गया प्रसाद द्विवेदी भी प्रसिद्ध वैद्य थे। इनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

    सीएम योगी और महापौर ने जताया शोक

    वैद्य आत्माराम दुबे के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व महापौर सीताराम जायसवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। योगी आदित्यनाथ ने जारी शोक संदेश में कहा कि उनका निधन परिवार के साथ-साथ आयुर्वेद जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्वांचल के जाने-माने वैद्य आत्माराम दुबे का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। उनका इलाज मेदांता चिकित्सालय में पिछले मंगलवार से चल रहा था। वह 85 वर्ष के थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर व्याप्त है।
    वैद्य आत्माराम दुबे के निधन पर महापौर ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में उनका निधन अपूरणीय क्षति है। सांसद रवि किशन शुक्ला ने भी शोक प्रकट करते हुये कहा की इस दुख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति व सम्बल प्रदान करें। उधर, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका अनीता अग्रवाल, ट्रस्टी नरेंद्र कुमार मिश्रा, अनिल कुमार तिवारी, अनुपमा त्रिपाठी ने भी कविराज वैद्य आत्माराम दूबे के कोरोना से निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728