Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जिलाधिकारी देवरिया इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया की अनुमति से जनहित में प्रसारित


     देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता को लेकर हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में निजी चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को जिला स्तर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर जिलाधिकारी की संस्तुति के आधार पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस क्रम में जिलाधिकारी देवरिया ने देवरिया में इस कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी देवरिया को सौंपी है।दिनाँक 06.05.2021,दिन-बृहस्पतिवार से जिलाधिकारी देवरिया के कैम्प कार्यालय पर अस्थायी रूप से बनाये गए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी देवरिया के काउंटर पर देवरिया में निजी अस्पताल में भर्ती मरीज का पर्चा जिस पर रेमडेसिविर इंजेक्शन डॉक्टर द्वारा लिखा गया हो की फोटोकॉपी और मरीज के आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड की फोटोकॉपी के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित मूल्य ₹1800/ प्रति वायल की दर से जमा कर प्राप्त किया जा सकता है।एक मरीज को एक बार मे अधिकतम 3 वायल और कुल 6 वायल ही मिल सकता है। शासन द्वारा इस संबंध में कुछ दिशा निर्देश भी तय किये गये है जिनकी जानकारी जिलाधिकारी देवरिया के कैम्प कार्यालय पर अस्थायी रूप से बनाये गए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी देवरिया के काउंटर से प्राप्त की जा सकती है। संपर्क करें: 1-अखिलेन्द्र शाही (सचिव) Mob No.7906551901 2-उपेंद्र यादव (आजीवन सदस्य) Mob No.9005548242 3-रविकान्त मणि त्रिपाठी (आजीवन सदस्य) Mob No.8052296000 4-नवनीत अग्रवाल (आजीवन सदस्य) Mob No.7985790119 5-अनिल तिवारी (आजीवन सदस्य) Mob No.9473888358

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728