Header Ads

ad728
  • Breaking News

    परशुराम भक्तों ने प्रार्थना दिवस के रूप मे मनाया जयंती





    भगवान परशुराम जयंती पर शाम को घरों मे जलाए गए दीप वैश्विक महामारी से निजात के लिए किया गया प्रार्थना   

    गोला गोरखपुर। भगवान परशुराम की जयन्ती क्षेत्र में श्रद्धालु भक्तों ने सामाजिक दुरी में घरों पर रहकर मनाई। इस दौरान भक्तों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। और शाम को अपने घरों मे दीप जलाकर देश के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई। साथ ही इस महामारी से निजात दिलाने के लिए भगवान परशुराम का प्रार्थना की।

    परशुराम सेवा समिति के संरक्षक शार्दुल विक्रम तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुरूवार को ही जनपद के समस्त ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर  निर्णय लिया था कि देश में फैली वैश्विक महामारी कोरोना जैसी बीमारी के कारण लोगों का घर से निकलना संभव नहीं है जिसके कारण परशुराम जयंती सामूहिक न मनाकर परशुराम भक्त अपने-अपने घरों  पर  दीप जलाएं और इसे एक प्रार्थना दिवस के रूप मे मनाए जाने की अपील की थी। जिसको ध्यान मे रखते हुए सभी पदाधिकारियों व भक्तों ने शुक्रवार की सुबह अपने-अपने घरों मे रहकर उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। शाम होते ही सभी ने अपने घरों पर दीप जलाए और परिवार के अन्य  सदस्यों के साथ प्रार्थना की।इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपाल स्वरूप पाठक राजन जायसवाल कृष्ण कुमार त्रिपाठी मनीष त्रिपाठी साहिल विक्रम तिवारी आदित्य ओझा शक्ति पांडेय विपुल पांडेय बंटी राय सूरज मिश्र सुनील तिवारी अनुप तिवारी अनुप शुक्ल अंकित पांडेय रोहित मिश्र अखिलेश शुक्ला अखिलेश पांडेय अश्वनी राय अविनाश पांडेय अभिषेक राय चंदन राय राहुल शुक्ला सत्यप्रकाश पांडेय गौतम वर्मा  राजेश चौरसिया राजकुमार कसौधन रवि वर्मा सूरज वर्मा सहित आदि लोग शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728