Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बंदरो के झुंड से डरी लड़की खुद को कमरे में किया बन्द, पीआरवी ने निकाला



    गोरखपुर/खोराबार। कैंट थाने के इंजीनियरिंग कालेज चौकी के दिव्य नगर कालोनी में बृहस्तिवार की सुबह बंदरो के झुंड से डरकर एक लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर पहुची पीआरवी 0317 के पुलिसकर्मियो ने बंदरो को भगाकर लड़की को बाहर निकाला।
    जानकारी के अनुसार दिव्यनगर कालोनी निवासी युको बैंक के शाखा प्रबंधक के घर के उपरी मंजिल स्थित एक कमरे में उनके घर की प्रियंका नामक लड़की बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे सोई थी। सुबह 6 बजे करीब 10 से 12 की संख्या में बंदर कमरे के बाहर आ गए। प्रियंका ने डर कर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान दरवाजे में एक बंदर का हाथ दब गया। जिसके बाद 30 से 35 की संख्या में बंदर आ गए और घर के खिड़की दरवाजे पर उत्पात मचाने लगे। उसे बचाने आस पास के लोग या घर के लोग नही जा पा रहे थे। जिसके बाद दीपक कुमार ने डॉयल 112 पर फोन किया । सूचना पर तत्काल दस मिनट में पीआरवी 0317 के पुलिसकर्मी पहुचे। पीआरवी के कमांडर उपेंद्र मल्ल, मिथिलेश तिवारी व चालक पुरषोत्तम पटेल ने छत पर जा काजर गुलेल व लाठी डंडे का प्रयोग कर बंदरो को भगाया। साथ ही दरवाजा खोलकर बंदर का हाथ बाहर निकाला तथा प्रियंका को भी तीन घण्टे बाद कमरे से बाहर निकाला। जिसके बाद दीपक ने पूलिसकर्मियो को धन्यवाद कहा और प्रसंसा किया। डॉयल 112 के प्रभारी वीरसेन सिंह ने बताया कि सूचना पर गयी पुलिस ने बंदरो को भगाकर लड़की को बाहर निकाला है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728