Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शांति पूर्वक मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती


    देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा देवरिया के तत्वावधान में कोरोना नियमों का पालन करते हुए शुक्रवार को परशुराम जयंती का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश दिव्यांश पति त्रिपाठी एडवोकेट के भीखमपुर रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर मनाया गया, इस मौके पर दिव्यांश पति त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि भगवान परशुराम,भगवान विष्णु के छठे अवतार है और जब जब अत्यचार या पाप बढ़ा है भगवान परशुराम किसी न किसी रूप में अवतार जरूर लिए है, इस कार्यक्रम में बस यही कहना है की भगवान परशुराम इस कोरोना के प्रकोप से हम मानव जाति एवं जीव जंतुओं सबका रक्छा करे इस आपदा के बादल को हटाए और सभी लोगो स्वस्थ एवं दीर्घायु बनाये, इस मौके पर दिव्यांश पति त्रिपाठी ने भाजपा सरकार से एक मांग ये की भगवान परशुराम हम ब्राह्मण समाज आराध्य देवता है पूर्व की सरकार इनके जयन्ती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, जिसको वर्तमान सरकार बंद कर दिया है, उसको फिर से योगी जी की सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करे।इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला कलक्ट्रेट बार एसओ के अध्यक्ष सतीश चंद्र पति त्रिपाठी एडवोकेट ने जैसे हनुमान जी धरती पर आज भी है वैसे ही सात चिरंजीवी देवता में एक देवता भगवान परशुराम है, जो आज भी धरती पर है, हम सभी ब्राह्मण समाज के लोगो से अपील करूंगा कि उपनयन संस्कार समय से हो सभी लोग तिलक माथे पर लगाये तथा सभी ब्राह्मण भाई ब्राह्मण समाज के हित मे काम करे।। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता फौजदारी पंडित दिवाकर शुक्ल ने कहा की अक्षय तृतीया के रूप में भी आज की जयंती को मनाया जाता है आज कोई भी शुभ काम करने के लिए सबसे उपयोगी दिन है, सभी ब्राह्मण समाज के लोगो को आज संकल्प लेना चाहिए मानव जाति का सेवा करना ही आज के परिवेश में सबसे ज्यादा जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव पंडित संतोष कुमार पांडेय जी ने किया, कार्यक्रम में सर्व प्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यर्पण कर दिप प्रज्वलित किया गया पूजा किया गया, इस कार्यक्रम मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष दिव्यांश पति त्रिपाठी ब्रेजेश दुबे, जितेंद्र दुबे, प्रवीण शुक्ल, रत्नेश पांडेय, कुँवर आशीष कुमार पांडेय एडवोकेट, प्रीतम मिश्रा एडवोकेट मंत्री जिला कलेक्ट्रेट बार देवरिया, रत्नाकर शुक्ल, दिवाकर शुक्ल, शशि भूषण नाथ त्रिपाठी, राघवेंद्र त्रिपाठी,रजनीश मिश्रा आदि विप्र बंधु रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728