Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आर्थिक तंगी से परेशान, युवा वयसायी ने दी जान


     भटनी, देवरिया। बांसगांव सन्देश। भटनी। नगर के सिनेमा रोड में आर्थिक तंगी से युवा व्यवसाई ने खुदकुशी कर ली। उनका शव दुकान में पंखे से लटका मिला। सूचना पर घरवालों के साथ ही पुलिस भी आ गई। पुलिस को सुसाइड नोट और मोबाइल मिला है। सुसाइड नोट में उसने आर्थिक तंगी को मौत का कारण बताया है।
    पुलिस मोबाइल के जरिए अन्य कारणों को भी पता लगाने में लगी है। भटनी नगर के वार्ड संख्या-तीन हतवा निवासी आकाश कुमार गुप्त (26) नगर के सिनेमा रोड में कपड़े की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार दोपहर उनका शव दुकान के अंदर पंखे से लटका मिला। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते पहुंचे तभी पुलिस भी आ गई। शव को पंखे से उतारा गया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने उनकी बहन और उनके एक मित्र को पूछताछ के लिए थाने लाई है। बहन ने पुलिस को बताया कि चार दिन पूर्व आकाश ने सुसाइड नोट लिखकर घर वालों को दिया था। सुसाइड नोट को बहन ने आकाश के मित्र बंटी को देकर भाई को समझाने के लिए कहा था। लेकिन तब तक आकाश ने फांसी लगा जान दे दी। आकाश गुप्त बचपन से अपने पिता प्रहलाद गुप्त के साथ कपड़े की दुकान में काम करता था। दो साल पूर्व उसने पिता के साथ मिलकर सिनेमा रोड में सांवरिया वस्त्रालय नाम से दुकान खोली। इसके लिए उसने कुछ लोगों से कर्ज भी लिया था। वह व्यवसाय शुरू ही किया था कि पिता का निधन हो गया। इससे वह निजात पाता कि पिछले साल लॉकडाउन लगने से दुकान नहीं चली।
    इधर कर्ज का ब्याज बढ़ने से वह अवसाद में आ गया। आकाश की मां की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। वह अपनी बहन रोशनी के साथ रहता था जबकि उसके भाई सचिन व राहुल असम और अरुणाचल प्रदेश में कार्य करते हैं। पुलिस सुसाइड नोट और मोबाइल के जरिये मौत की वजह तलाशने में जुटी है। इस बाबत थानेदार श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि पंखे से लटके कपड़ा व्यवसायी का शव मिला है। सुसाइड नोट और मोबाइल के जरिये मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सुसाइड नोट मैं जिंदगी से ऊब चुका हूं और अब जीना नहीं चाहता हूँ.इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728