Header Ads

ad728
  • Breaking News

    यूपी सरकार में मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से मौत


    यूपी सरकार में मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से मौत

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्य मंत्री और मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विजय कश्यप का कोरोना के चलते मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विजय कश्यप 52 साल के थे। उत्तर प्रदेश में कोरोना से जान गंवाने वाले वह पांचवें विधयक हैं, जो दूसरी लहर से संघर्ष करते हुए जिंदगी की जंग हार गए।

    विजय कश्यप के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- "भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय कश्यप जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े नेता थे और सदा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे।

    CM योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा- "विजय कुमार कश्यप एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलपूर्वक निर्वहन किया। कश्यप के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।"


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728