Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सपना चौधरी को दुल्हन के लिबास में देखकर फैंस हुए लट्टू, कहा वास्तव में बहुत सुंदर है, फोटोज वायरल


    नई दिल्ली,। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अपने सोशल मीडया पर पोस्ट किए गए वीडियोज से भी फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। सपना का हर अंदाज उनके फैंस को दीवाना बना देता है। फिर चाहे वो अंदाज उनका मॉडर्न हो या फिर देसी हो। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव नजर आ रही हैं। आए दिन उनकी लेटेस्ट तसवीरें और वीडियो फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। इसी बीच सपना अब सपना चौधरी ने अपने नए नए फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैंं। यहां देखिए सपना चौधरी की तस्वीरें।
    सोशल मीडिया क्वीन यानी सपना चौधरी के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें काफी धमाल मचा रही हैं। इस बार सपना दुल्हान की तरह सजी संवरी नजर आ रही हैं। उन्होंने ऑरेंज रंग के लहंगे में फोटोशूट कराया है। उनका ये ट्रेडिशनल लुक उनके फैंस को खूब भा रहा है। सपना का ये लुक उनके अबतक के उनके सभी लुक्स से भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सपना ने अपना फोटोशूट घर पर कराया है। वह बालकनी में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही सपना ने कैप्शन में लिखा, 'चिंता करने से आपकी कल की परेशानियां दूर नहीं हो जाएंगी। ये आज की शांति को भी भंग कर देंगी। सपना की इन तस्वीरों को अबतक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं फैंस लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया रहे हैं। कोई उन्हें बेहद ही खूबसूरत बता रहा है तो कई यूजर हार्ट और फायर वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते ​हुए लिखा, 'आप बहुत सुंदर हो।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728