Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विश्वमोहन भाटिया के निधन से लोग स्तब्ध




    कौड़ीराम ,गोरखपुर। गोरखपुर के वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ विश्वमोहन भाटिया के निधन से चिकित्सा जगत सहित अन्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है । अत्यंत मृदुभाषी एवं सरल व्यक्तित्व के धनी डॉक्टर विश्व मोहन भाटिया कौड़ीराम में भी हर रविवार को गोला रोड पर उपलब्ध रहते थे। कोरोना के क्रूर काल ने उन्हें भी अपने आगोश में ले लिया।विगत कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और उन्होंने मेदान्ता में अंतिम सांस ली। बाल रोग विशेषज्ञ कौड़ीराम गोला के बीच में स्थित जानीपुर के रहने वाले थे। अपने गुरु  पूर्वांचल के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ  स्वर्गीय डॉक्टर वाई.डी. सिंह के कहने पर  वह हर रविवार कौड़ीराम में बच्चों के लिए उपलब्ध रहते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही कौड़ीराम में शोक की लहर दौड़ गई। कौडी़राम के उदय नारायण गुप्ता ने कहा की उनकी भरपाई बहुत ही मुश्किल है। कौड़ीराम मे डॉक्टर साहब के रहते बाल रोग सम्बन्धित कोई भी दिक्कत नही हो रही थी।उनके निधन पर रामनारायण जायसवाल, नेबूलाल वर्मा, डॉ.संगम लाल वर्मा, वीरेंद्र चौरसिया, फूलचंद गुप्ता, विनोद यादव, ईश्वर मद्धेशिया, कौड़ीराम व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय सेठ, संरक्षक अरुण कुमार राय, कन्हैया चौरसिया, उपाध्यक्ष अजय पांडेय, संजय जायसवाल, महामंत्री अजय प्रकाश सिंह,पीपीए बांसगांव तहसील अध्यक्ष कृपाशंकर राय, गौतम राय, अभिमन्यु राय, राजकुमार विश्वास, राजकुमार कसौधन, रवि जायसवाल आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728