मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव कार्य जारी
बनकटा, देवरिया। बांसगांव संदेश (प्रमोद कुमार)
देवरिया। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही अम्बाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
बताया गया कि सोमवार सुबह साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ। अम्बाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह के अनुसार फूड रिलीफ स्पेशल मालगाड़ी हरियाणा के अम्बाला से बिहार जा रही थी। मालगाड़ी में राशन लदा हुआ था।
वहीं रेलवे कर्मचारियों की टीम बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई है।इस हादसे के कारण सहारनपुर अम्बाला रेलमार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...