Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार



    सहजनवा/गोरखपुर  बांसगांव संदेश गीडा पुलिस ने आक्सीजन सिलेंडर चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया। 
    मिली जानकारी से रविवार को दिन में 10 बजे के करीब प्रभारी निरीक्षक गीडा दिनेशदत्त मिश्र, उपनिरीक्षक सत्यदेव, कांस्टेबल मार्कण्डेय सिंह सन्दिग्ध और वारंटियों की तलाश में गश्त पर निकले हुए थे। तभी जानकारी मिली कि एक युवक चोरी का सिलेंडर लेकर बाघागाडा पुल के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गयी, देखा एक युवक आक्सीजन सिलेंडर लेकर खड़ा है। पुलिस को देखकर युवक आक्सीजन सिलेंडर छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। जिसकी पहचान जय किशन निषाद पुत्र राम सिंहासन, निवासी महेवा, थाना रामगढ़ताल के रूप में हुई। उसने चोरी का जुल्म कबूल किया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728