Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्लांट शुरू होते ही मरीजों को मिलने लगा आक्सीजन




    देवरिया बांसगांव संदेश। कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में बने कोविड एल-2 अस्पताल एमसीएच विंग में बुधवार देर शाम से ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया। इससे भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन मिलना शुरू हो गया। प्लांट चालू होने से कोरोना के मरीजों को अब ऑक्सीजन की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी।
    कोविड-19 मरीजों का इलाज करने को जिला महिला अस्पताल परिसर में कोविड-19 एल-2 अस्पताल बनाया गया है। इसमें 250 बेड लगाए गए हैं। सभी बेड पर मरीजों को ऑक्सीजन देने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा गंभीर मरीजों के लिए 26 वेंटीलेटर युक्त बेड बनाए गए हैं। मई की शुरुआत में मरीजों की संख्या बढ़ाने पर आक्सीजन का संकट खड़ा हो गया। इसको लेकर मरीजों के तीमारदारों ने कई बार हल्ला, हंगामा भी किया। ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए शासन ने प्लांट लगाने का निर्णय लिया। अहमदाबाद की एक संस्था के सहयोग से एमसीएच विंग में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए प्लांट का निर्माण शुरू हुआ। बुधवार को टेस्टिंग के बाद देर शाम से ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गया। इससे एक साथ 10 मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा सकता है। प्लांट शुरू होने से सिलेंडर वाले ऑक्सीजन की कमी होने पर भी मरीजों को ऑक्सीजन मिलता रहेगा। ऑक्सीजन शुरू होने से कोरोना के मरीजों के इलाज में काफी सुविधा होगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728