Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बारात विदाई के समय आर्केस्ट्रा में युवक ने की फायरिंग, महिला के पैर में लगी गोली


    महराजगंज।  जिले के महुंअवा उर्फ महुई गांव के ओरीपुर में एक शादी कार्यक्रम में बरात विदा करते समय आर्केस्ट्रा में एक युवक ने फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली एक महिला के पैर में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी बनकटी ले जाया गया।

    फरेंदा थाना क्षेत्र के महुंअवा उर्फ महुई निवासी बालकिशुन के बेटे की शादी कार्यक्रम था। वहां पर सायं करीब छह बजे बैंडबाजा व आर्केस्ट्रा के साथ बरात कैम्पियरगंज के बसंतपुर के लिए निकली थी। अभी बरात विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। गांव की महिलाएं सड़क के किनारे खड़ी होकर देख रही थी।

    आर्केस्ट्रा के दौरान किसी युवक ने असलहा लहराते हुए फायरिंग कर दिया।जिसमें गांव की ही अंजनी गुप्ता (38) के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बरात में अफरा तफरी मच गई।

    गांव के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि फायरिंग करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728