Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सपा से शैलजा यादव होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी


     देवरिया। बांसगांव सन्देश।(रुपेश बरनवाल)। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दल के प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पार्टी ने दल के पूर्व जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव की पुत्रवधू को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही पार्टी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। रामइकबाल प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के गांव के रहने वाले हैं। पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दल के टिकट पर 16 जिला पंचायत सदस्य जीते हैं। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष का दावा है कि पार्टी के 21 सदस्य चुनाव जीते हैं। दल के अच्छे प्रदर्शन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनने के लिए कई लोगों ने दावेदारी कर दी। विपक्ष में होने के कारण दल के लिए यह चुनाव इतना आसान नहीं है। ऐसे में पार्टी दल के कार्यकर्ता के साथ मजबूत व्यक्ति को प्रत्याशी बनाना चाहती थी। इसीलिए पार्टी ने शैलजा यादव को प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। वैसे तो शैलजा की अपनी खुद की कोई राजनीतिक पहचान नहीं है, लेकिन उनके ससुर व पति की राजनीति में अच्छी पहचान है। शैलजा के पति अजय यादव निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं। वार्ड के महिला के लिए आरक्षित होने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को प्रत्याशी बनाया था। शैलजा के ससुर रामइकबाल यादव लम्बे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के गांव के रहने वाले श्री यादव उनके परम्परागत प्रतिद्वंदी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के करीबियों में हैं। श्री यादव 2009 से 2020 तक पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं तथा अन्य दलों में भी उनके निजी रिश्ते हैं। ऐसे में पार्टी ने शैलजा को प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओं के साथ ही राजनीतिक हलकों में भी यह चुनाव मजबूती से लड़ने का संकेत दिया है। शैलजा के प्रत्याशी बनने के बाद यह माना जा रहा है कि सपा जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मजबूती से उतरेगी और भाजपा को कड़ी टक्कर देगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728