Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महिला अपने दो बच्चियों के साथ नदी में कूद कर जान दी

    बांसगांव संदेश। पीपीगंज (गोरखपुर) पीपीगंज थाना क्षेत्र के बगहीभारी गांव निवासी शैलेष कन्नौजिया की पत्नी माया अपने दो लड़कियों के साथ आज भोर में नदी में कूद कर जान दे दिया।
    सूत्रों के अनुसार शैलेष पहले सउदी अरब कमाने गया था। वहां से वापस लौटकर अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करने लगा। उसके तीन बच्चे थे। 


    जिनमें दो लड़कियां शिवानी 17 वर्ष व अर्पिता 16 वर्ष और एक लड़का विशाल 15 वर्ष बताया जा रहा है। शैलेष की ससुराल बारातगाढ़ा मछलीगांव है। शैलेष के बाहर जाने के बाद उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में चली गयी। शैलेष के वापस घर आने के बाद उसकी पत्नी अपने ससुराल बगहीभारी आ गयी। कल रात में किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुआ और आपस में मारपीट कर लिए। शैलेष भोर में ट्रेन पकड़कर अहमदाबाद जा रहा था। इधर उसकी पत्नी दोनों लड़कियों के साथ शैलेष के जाने के बाद भोर में ही गंगटा गांव के पास रोहिणी नदी में कूदकर जान दे दी। उसके लड़के को पुलिस थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है।


     पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया। इस घटना की सूचना किसी ने मोबाइल से शैलेष को दे दिया है । अब वह रास्ते से लौटकर वापस घर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई थी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728