Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य होने से दावेदारी बढ़ी


     देवरिया। बांसगांव सन्देश।(विवेक राय)। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य होने के बाद दावेदारों की दौड़ तेज हो गई है। चार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों की प्रतिष्ठा दांव पर है। जिला पंचायत सदस्य पद के दिग्गज प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा पर दांव पर है। रविवार को उनके भाग्य का फैसला होगा। इसमें भाजपा, सपा समर्थित दिग्गज प्रत्याशियों व किग मेकरों की धड़कने तेज हो गई हैं। सियासत के माहिर खिलाड़ी पहले से ही अपना समीकरण साधने में जुट गए हैं। प्रबल दावेदारों की हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी में इस बार पूरी ताकत के साथ जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बूथवार रणनीति के तहत प्रत्याशियों को चुनावी समर में उतार कर लड़ाई को रोचक बना दिया। कई दिग्गज जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं। जिसमें भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर 12 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धनंजय राव सियासत के मजे खिलाड़ी हैं। प्रत्याशी भाजपा वार्ड संख्या 17 गौरीबाजार दक्षिणी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह बबलू की भाभी कुमुद सिंह भी चुनावी समर में हैं। इनके पति संजय सिंह सियासत के मजे खिलाड़ी माने जाते हैं। भलुअनी पश्चिमी मध्य से भाजपा से कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के नजदीकी एवं संघ से जुड़े आशुतोष सिंह भी तैयार हैं, संघ से भी इनका जुड़ाव पुराना है। भागलपुर दक्षिणी व लार आंशिक से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रही मधु मिश्रा, वार्ड संख्या 52 देवरिया-भटनी आंशिक से हरेंद्र जायसवाल की भी प्रतिष्ठा पर दांव पर है। वैश्य समाज में इनकी मजबूत पकड़ है। यह सभी दिग्गज जिला पंचायत अध्यक्ष के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इसको लेकर पार्टी में भी हलचल बढ़ गई है। उधर सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू की पत्नी सीमा यादव भी देवरिया पश्चिमी से चुनावी मैदान में हैं। जो अध्यक्ष की दावेदार हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव के पुत्र जिला पंचायत सदस्य रहे अजय यादव की पत्नी शैलजा यादव वार्ड संख्या एक पथरदेवा पूर्वी से चुनावी मैदान में हैं। इनकी भी प्रतिष्ठा दांव पर है। उधर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डा.कृष्णा जायसवाल भी वार्ड संख्या 38 से चुनावी मैदान में हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728