Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बांसगांव के अध्यक्ष की आकस्मिक निधन


    जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बांसगांव के अध्यक्ष की आकस्मिक निधन

    बांसगांव,गोरखपुर


    आज जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश राय का आकस्मिक निधन हो गया है। वह चुनाव ड्यूटी करने के उपरांत कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इस समय जब से वह अस्पताल में भर्ती थे उनकी रिपोर्ट बार-बार कोरोना निगेटिव आ रही थी। उनके किडनी हार्ट एवं दिमाग में कोरोनावायरस जाते जाते इतना इंफेक्शन दे गया था अंततः आज वह इस दुनिया से विदा ले लिए। दुख के इस घड़ी में बांसगांव के सभी शिक्षकों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दिया ।श्रद्धांजलि देने में मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र ओझा,पंकज पाण्डेय महेंद्र पटेल,राजीव राय ,श्रवण सिंह ,चित्रसेन सिंह ,अमरेन्द्र शाही, रामकृष्ण मिश्रा योगेश शुक्ला, संदीप त्रिपाठी,राजीव नारायण सिंह,अतुल सिंह,नवीन त्रिपाठी ,आयुष कुमार मिश्र,चन्द्रनाथ राय, अशोक कुमार, गौरव यादव,जितेंद्र सिंह,तेजप्रताप सिंह,अंजेश राय आदि ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बहुत ही दुखद हुआ ।शैलेश राय शिक्षकों की भलाई के लिए हमेशा बढ़-चढ़कर आगे करते थे एवं शिक्षक का कोई काम रहता था तो उसके साथ दो कदम जरूर चलते थे। वो प्राथमिक विद्यालय बाढा बुजुर्ग में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। वो केसवापार चाडी गगहा के मूल निवासी थे। उनके गांव में लोगों में बहुत ही दुख एवम शोक व्याप्त है ।उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है सुबह से ही गांव में किसी के घर चूल्हा तक नहीं चला है। वह गरीबों की सहायता बढ़ चढ़कर करते थे। गांव में होने वाले गरीबों के लड़कियों की शादी विवाह में भी लोगों का सहयोग किया करते थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728