Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कुएं में गिरी लावारिस गाय को ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकलवाया




        सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट थानां क्षेत्र के ग्राम पंचायत  बुदहट टोला घोठवा में शुक्रवार दोपहर में एक लावारिश गाय घूमते हुए  कुए में गिर गयी, भारी बारिश के बीच जब इसकी जानकारी बुदहट गाव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संजय शुक्ला को हुई तो उन्होंने गाव के युवाओ को बुलाकर तीन घण्टे के अथक प्रयास  के बाद गाय को कुए से बाहर निकलवाया और आग जलवाकर तपवाया , ग्राम प्रधान के इस कार्य से जनता प्रसंशा कर रही है।
      बताते चले कि बुदहट ग्राम प्रधान संजय शुक्ला अपने  सदस्यो के साथ गाव के विकास कार्यो पर चर्चा कर रहे थे, कि अचानक किसी ने जानकारी  दी कि  लावारिश गाय घोठवा गाव के  बगल सूखे कुए में गिर गयीं है, ग्राम प्रधान भीगते हुए युवाओ   के साथ मौके पर पहुंचे और कुए में पानी भरवाकर गाय को रस्सी और बांस से बाहर निकलवाया। तब तक गाय अचेतावस्था में आ गयी थी,गाय को एक ब्यक्ति के घर ले जाया गया जहाँ उसे आग तपाई गयी और उसे हरा चारा दिया गया। ग्रामीण प्रधान के इस कार्य से उनकी प्रसंसा कर रहे है। 
          इस बावत ग्राम प्रधान बुदहट संजय  कुमार शुक्ला  एडवोकेट ने बताया कि  गाय की सेवा करना हमारा कर्तब्य है,जब सरकार गाय को सरंक्षित करने के लिये लाखो रुपये खर्च कर रही है तो हम गाय को बचाने के लिये इतना सहयोग  तो कर ही सकते है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728