Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा :महिला ने धर्म परिवर्तन करने का लगाया आरोप



    गगहा :गजपुर गगहा की पीड़ित
     महिला ने धर्म परिवर्तन  कराने का लगाया आरोप गगहा थाने में दी लिखित तहरीर


    गगहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गजपुर निवासिनी पीड़ित महिला आशा देवी पत्नी स्व सुरेंद्र वर्मा ने उसी गांव का अमजद पुत्र जुमाई के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
    पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि मेरी लड़की काजल की शादी दो साल पहले मुजफ्फर यू पी में राहुल के साथ हुई थी, लाक डाउन के समय राहुल अपनी पत्नी काजल को लेकर अपने ससुराल ग्राम गजपुर थाना गगहा जनपद गोरखपुर आया था जिसकी एक 9 महीने की बच्ची भी है।
    मेरे ही गांव का एक लड़का अमजद पुत्र जुमई मुस्लिम समुदाय से आता है, ने मेरी लड़की काजल को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसकी मदद दो लोगों द्वारा किया जा रहा है, नीरज कुमार पुत्र स्व शिवहरी और अयोध्या वर्मा पुत्र स्व तुलसी वर्मा ये लोग काजल को भगाने में साथ दे रहे हैं। तथा काजल अपने साथ कुछ जेवरात झुमका, मंगलसूत्र, पावजेब भी उठा ले गई है, मुझे आशंका है कि मेरी लड़की का उक्त लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराया जा सकता है।
    पीड़ित महिला आशा देवी पत्नी स्व सुरेंद्र वर्मा ने गगहा थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अमजद के कब्जे से छुड़ाकर धर्म परिवर्तन रोकने और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728